अयोध्या उत्तर प्रदेश

राममंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें, ग्राउंड फ्लोर में 5 मंडपों की नक्काशी का काम पूरा।

राममंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें, ग्राउंड फ्लोर में 5 मंडपों की नक्काशी का काम पूरा।

अयोध्या। 

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। फर्स्ट फ्लोर पर खंभों और गुंबद पर पिंक सैंड स्टोन के नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 5 मंडपों की नक्काशी का काम पूरा हो गया है। बाकी फर्श का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अक्टूबर महीने में तक पूरा हो जाएगा। श्रीराम राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश भर से 5 हजार संत-महंत शामिल होंगे। वहीं, रामलला के पुराने दर्शन मार्ग पर परिसर के अंदर टिन शेड हटाया जा रहा है। राम खजाना सहित कुछ जर्जर मंदिर के खंडहर को समतल भी किया जा रहा है। जिससे राम मंदिर के सिंह द्वार के निर्माण का काम जनवरी से पहले पूरा किया जा सके।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि राम मंदिर के भूतल के खंभों पर मूर्तियों को उकेरने का काम जोरों से चल रहा है।  श्वेत संगमरमर से फर्श के निर्माण की तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर मंदिर के भूतल को फीनिशिंग टच दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उद्घाटन से पहले ज्यादा से ज्यादा काम पूरा हो जाए। निर्माण कार्य से हम सभी संतुष्ट है। हमारा विश्वास है कि हम समय पर अपने लक्ष्य पूरे कर लेंगे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago