अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामपथ पर फिर हुआ हादसा, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

रामपथ पर फिर हुआ हादसा, स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

अयोध्या।

अयोध्या धाम सहादतगंज से लेकर अयोध्या नयाघाट तक बन रहे रामपथ पर फिर हादसा हुआ है। स्कूटी सवार युवक हादसे में ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गया। घायल को अस्पताल प्रशासन ने उपचार के लिए भर्ती किया है।

स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाला 36 वर्षीय संदीप चौरसिया पुत्र स्व. कैलाशनाथ अपने घर से घरेलू सामान लाने के लिए स्कूटी से सिविल लाइन क्षेत्र जा रहा था। इसी दौरान दोपहर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के पास रामपथ पर एक हाइवा वाहन से पाइप को उठाकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। अचानक पट्टे से पाइप सरकने के चलते पाइप उसकी स्कूटी में जा टकराई और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल संदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और हाइवा के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अस्पताल प्रशासन का कहना है की युवक को ब्रेन हैमरेज जैसी शिकायत है और भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि अभी मामले शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago