अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू नदी जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर।

सरयू नदी जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर।

अयोध्या।

अयोध्या सरयू नदी में विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते सरयू नदी का जल स्तर  फिर तेजी के साथ बढ़ रहा है। 13 अगस्त तक खतरे के निशान से घटने के बाद अब जलस्तर अचानक बढ़ रहा है। बुधवार को प्रातःकाल रिकॉर्ड किया गया जलस्तर खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते राहत महसूस कर रहे बाढ़ प्रभावित इलाकों में संकट गहरा गया है। बता दें कि सरयू नदी के जलस्तर की इस वर्ष में अब तक यह सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है।

केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार सरयू नदी के खतरे का निशान 92.730 है।14 अगस्त को विभिन्न बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते जलस्तर सरयू के खतरे के निशान के करीब 92.700 पहुंच गया था। वहीं 15 अगस्त को तेजी से बढ़ कर 92.910 हो गया। बुधवार 16 अगस्त को प्रातः आठ बजे सरयू खतरे के निशान को पार कर 93.170 पहुंच गई है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार वर्तमान में सरयू नदी खतरे के निशान से 44 से ऊपर बह रही है। बताया गया कि शाम तक जलस्तर में और इजाफा होगा। गत सप्ताह सरयू नदी का जलस्तर पहले 15 और उसके बाद 30 सेंटीमीटर बढ़ा था।

सरयू नदी में फिर उफान आने के कारण सदर, रुदौली और सोहावल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से कम हो रहा पानी फिर बढ़ने लगा है। जिसे लेकर प्रभावित इलाकों में तीन दिन राहत के बाद आफत के हालात बनने लगे हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago