अयोध्या उत्तर प्रदेश

राजू दास का पलटवार, कहा- हनुमानगढ़ी मंदिर महंत ज्ञान दास के अकेले की संपत्ति नहीं।

राजू दास का पलटवार, कहा- हनुमानगढ़ी मंदिर महंत ज्ञान दास के अकेले की संपत्ति नहीं।

अयोध्या।

अयोध्या प्रयागराज महाकुंभ में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की लगी प्रतिमा पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास की टिप्पणी आने के बाद प्रदेश भर में बड़ी बहस छिड़ गई है। इसी टिप्पणी पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास ने आपत्ति जताई। उन्होंने राजू दास पर कार्रवाई करने की बात कही है। महंत ज्ञान दास का बयान सामने आने के बाद पुजारी राजू दास ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महंत ज्ञान दास हनुमानगढ़ी अयोध्या के सिर्फ सागरीय पट्टी के महंत हैं, जबकि यह मंदिर चार पट्टी के परंपरागत स्वरूप से चलता है। हमारे गुरु महाराज संत रामदास उज्जैनिया पट्टी के महंत हैं, जिनके हम शिष्य हैं। यह हनुमानगढ़ी मंदिर उनके अकेले की संपत्ति नहीं है। महंत ज्ञान दास पहले से ही मुलायम सिंह यादव से जुड़े थे। उनका हमेशा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से संबंध रहा है। इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन वह अयोध्या हनुमानगढ़ी के एक पट्टी के प्रमुख महंत हैं इसलिए हम उनका सम्मान करते हैं।

बुधवार को मीडिया के सवाल पर अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष और हनुमानगढ़ी के महंत ज्ञानदास ने कहा था कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। यह साधु की भाषा नहीं है। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर राजू दास को तलब कराऊंगा। आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की मूर्ति लगाई गई है। इसे लेकर अयोध्या के महंत राजू दास की ओर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पूरे देश में घमासान मचा है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

9 minutes ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

47 minutes ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

1 hour ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

3 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

8 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago