अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर उपचुनाव में लगे योग्य कर्मियों की ड्यूटी’, डीएम को ज्ञापन देकर सपा ने की मांग।

मिल्कीपुर उपचुनाव में लगे योग्य कर्मियों की ड्यूटी’, डीएम को ज्ञापन देकर सपा ने की मांग।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा में उपचुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह से मुलाकात की।

जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि 5 फरवरी को होने वाले मिल्कीपुर उपचुनाव पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कराया जाए। इसके अलावा सपा से जुड़े कुछ लोग राजधानी में चुनाव आयोग के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। ज्ञापन में महंत राजू दास पर भी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के बाद शहर के एक होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो।

पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता अपने मताधिकार का प्रयोग सच्चाई और ईमानदारी के लिए करेगी। 

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, अनूप सिंह, आकिब खान, शावेज एडवोकेट, अमृत राजपाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago