अयोध्या उत्तर प्रदेश

चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने किया भरतकुंड का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश।

चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने किया भरतकुंड का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर स्थापित भदरसा भरतकुंड नगर पंचायत में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे। नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइट से आच्छादित करने के बाद अब अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसी को लेकर गुरुवार को नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पंचायत के चेयरमैन मोहम्मद राशिद ने गुरुवार को सबसे पहले भरतकुंड पर नगर पंचायत द्वारा निर्मित सुलभ शौचालय का जायजा लिया। वहां व्यवस्था देखने के बाद लोगों की सहूलियत के लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चेयरमैन ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाए, सभी आने वाले लोगों से सद व्यवहार किया जाए। इसके बाद नगर पंचायत चेयरमैन भरतकुंड सरोवर पहुंचे और वहां साफ सफाई की और आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पौराणिक भरतकुंड की सुंदरता और व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुरम्य वातावरण मिले ताकि अयोध्या से एक संदेश लेकर जाए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया है भरतकुंड तपस्थली की सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

चेयरमैन ने बताया कि भदरसा भरतकुंड एक गंगा जमुनी तहजीब की नगर पंचायत है। यहां समान रूप से सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को स्ट्रीट लाइट से आच्छादित किया जा चुका है, आगे सभी वार्डों को सभासदों के प्रस्तावों पर विकास कार्य कराए जायेगें। इस दौरान उनके साथ मंदिर के पुजारी परमात्मा दास, पूर्व सभासद अश्वनी तिवारी व सतीश पांडेय भी मौजूद थे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago