लखनऊ

युवती को भेजा अश्लील मैसेज, विरोध करने पर युवक ने दी दुष्कर्म की धमकी।

युवती को भेजा अश्लील मैसेज, विरोध करने पर युवक ने दी दुष्कर्म की धमकी।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित गोमतीनगर इलाके में रहने वाली युवती को अश्लील मैसेज भेजने व विरोध करने पर घर में घुस दुष्कर्म की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे कई वर्ष से परेशान कर रहा है। पीछा छुड़ाने के लिये युवती ने ठिकाना बदला तो आरोपी वहां भी पहुंच गया। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगायी है। थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि सौरभ नामक युवक उसे कई वर्ष से परेशान कर रहा है। अक्सर वह उसका पीछा कर रास्ते में रोक कर अभद्रता करता था। किसी तरह उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया और अश्लील मैसेज भेज रहा था। बदनामी के डर से उसने परिजन को कुछ नहीं बताया। आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिये उसने विराट खंड का किराये पर लिया कमरा छोड़ दूसरी जगह शिफ्ट हो गयी। लेकिन आरोपी यहां भी पीछा कर रहा है। अब उसके नंबर पर अश्लील मैसेज भेज रहा है। नंबर ब्लॉक करने पर नये नंबर से काल कर घर में घुस कर दुष्कर्म की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर दे आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

14 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago