कुमारगंज - अयोध्या

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकता मिला शव।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में लटकता मिला शव।

कुमारगजं_अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना कुमारगंज क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने घर के अंदर ही पंखे से शव लटकता देखा तो कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले गए , जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में तैनात डॉ. की सूचना पर पहुंची खंडासा चौकी पुलिस ने शव का परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक विकास तिवारी की एक वर्ष पूर्व कुमारगंज थाना क्षेत्र के बहबरमऊ गांव निवासी युवती से विवाह हुआ था। कई माह से पत्नी अपने मायके बहबरमऊ गांव में ही रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक की पत्नी ससुराल पहुंची जहां पर रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ ग्रामीण दबी जुबां से आपस में चर्चाएं कर रहे थे कि विकास शराब का आदी होता जा रहा था। जिसके चलते पत्नी मायके चली गई थी। हो सकता है कि उसी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हो।

पुलिस चौकी प्रभारी देवगांव मनीष चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।फिलहाल परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago