मौनी अमावस्या पर रामनगरी में उमड़े श्रद्धालु, हनुमानगढ़ी पर भारी भीड़।
अयोध्या।
अयोध्या श्री राम नगरी मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर शुक्रवार को अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ लगा बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सुबह से हनुमानगढ़ी पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए सुरक्षा बलों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
दोपहर तक भक्तिपथ और रामपथ पर जन सैलाब दिख रहा है। हनुमानगढ़ी पर चौतरफा बैरियर लगा कर श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जा रहे हैं। सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के बाद श्रीरामलला और श्रीहनुमंतलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है।
ये खबर भी पढ़ें…
हनुमानगढ़ी से दर्शन कर निकले वृद्ध को आया हार्ट अटैक, मौत। ➔

