ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:20 AM IST

मोबाइल चोर गिरफ्तार, बैंक: से चुराया था महिला का फोन, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया अरेस्ट।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मोबाइल चोर गिरफ्तार, बैंक से चुराया था महिला का फोन, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया अरेस्ट।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मोबाइल चोर गिरफ्तार, बैंक से चुराया था महिला का फोन, पुलिस ने सर्विलांस की मदद...
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मोबाइल चोर गिरफ्तार, बैंक से चुराया था महिला का फोन, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया अरेस्ट।

images 4 - मोबाइल चोर गिरफ्तार, बैंक से चुराया था महिला का फोन, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया अरेस्ट।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनायत नगर थाना पुलिस ने आकाश दूबे नाम के आरोपी को छिवली गांव की तरफ जाने वाली सड़क से पकड़ा। आरोपी ने 4 मार्च को बैंक ऑफ बड़ौदा की मिल्कीपुर शाखा से एक मोबाइल समेत अन्य समान चुराया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश दूबे क्षेत्र के शाहगंज बाजार का रहने वाला है। उसने ज्योति पाण्डेय का मोबाइल चुराया था। ज्योति पूरे पाण्डेय पलीअचलपुर, थाना तारुन अयोध्या की रहने वाली हैं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक झोला बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना इनायत नगर में धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपी को थाने ले आई जहां उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाण्डेय की टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह, आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल ऋषिकेश दूबे और कांस्टेबल रामाज्ञा शामिल थे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT