ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 02:37 AM IST

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप: में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद।

Two arrested for motorcycle theft two bikes recovered - मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दो बाइक बरामद।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और  नकद रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 अगस्त को देवकाली के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित  (19) वर्ष निवासी केवटहिया वजीरगंज और धीरज  (27) वर्ष निवासी वजीरगंज, दिशांत पेट्रोल पंप के निकट के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। पूछताछ व जांच के आधार पर चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गईं।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

दोनों आरोपी कोतवाली नगर में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी से जुड़े मामलों में वांछित थे। इनमें मोहित के खिलाफ पूर्व में चोरी व चोरी की संपत्ति से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। धीरज के खिलाफ चोरी, आबकारी अधिनियम तथा अन्य धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज बताए गए हैं

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT