
आज मेले में ड्यूटी के दौरान एक बालक मेले में रोते हुए मिला। जिसे पास बुलाकर अपने पास बैठाया गया व ड्यूटी में लगे अन्य पुलिस बल को गुमशुदगी के विषय में बताया गया। आस पास के लोगो से पूछा गया तो पता नही चला फिर स्वयं व दो अन्य म0 आरक्षी के साथ मेले में बालक के परिजनों को खोजा गया । काफी देर बाद एक म0 कांस्टेबल को एक महिला द्वारा अपने बच्चे को खोजते हुए देखा गया , वह महिला काफी परेशान थी और रो रही थी, उस महिला से बात करने पे बताया कि उसका बालक मेले में गुम हो गया है , महिला के साथ और भी महिलाएं व छोटे बच्चे थे। महिला को बालक के पास ले जाया गया जिसपर महिला ने अपने बालक को पहचान लिया, कहा कि हां यही मेरा बच्चा है और बच्चे को देख कर महिला बहुत प्रसन्न हुई महिला ने अपना नाम मनीषा बच्चे का नाम साहिल निवासी लोहाटी सरैया थाना मवई, अयोध्या बताया। अपने बच्चे को देखकर महिला ने पुलिस के कार्य को सराहा, और महिला सिपाही को बहुत बहुत धन्यवाद दिया ।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More