तालाब में डूबने से किशोर की मौत

तहसील क्षेत्र के पटरंगा थाना अंतर्गत ग्राम घोसवल मजरे सुल्तानपुर गांव में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में ही बालक का पंचनामा कराकर अंतिम संस्कार करा दिया। जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोसवल निवासी राम विलाश का 11 वर्षीय पुत्र रवि कुमार अपने दोस्तो के साथ पशुओं को चराने गांव के बाहर गया था।इसी दौरान अपने दोस्तो के साथ पास के ही तालाब में वह नहाने लगा और नहाते समय लबालब भरे तालाब में उसकी डूबकर मौत हो गई। तालाब में डूबे बालक के शव को परिजनों व ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद बीते सोमवार की रात लगभग 9 बजे तालाब से बाहर निकाला। बालक का तालाब से शव निकलते ही शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago