कुमारगंज - अयोध्या

मुर्गी लदी पिकअप खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत। अयोध्या।

मुर्गी लदी पिकअप खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत।

कुमारगंज_अयोध्या।

अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तेन्धा बाजार के पास अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मूंगफली लोड खड़े खराब ट्रक में पीछे से मुर्गी लोड पिकअप चालक तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर जा घुसा। जिसमें पिकअप चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची कुमारगंज पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक वीरेंद्र प्रताप उम्र करीब 30 वर्ष को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर पिकअप पर सवार दो अन्य युवक स्थानीय चिकित्सालय कुमारगंज ले जाए गए। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। महाराजगंज  जिले के अंतर्गत नौतनवा जमुहरा कला निवासी पिकअप चालक वीरेंद्र प्रताप (पुत्र) रामनिवास पिकअप (यूपी 56 एटी 4627 ) पर अमेठी जिले के वारिसगंज स्थित एक मुर्गी फार्म से मुर्गी लोड कर महाराजगंज के लिए निकला था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी।

सूचना पाकर कुमारगंज थाने से उपनिरीक्षक कमलेश साहनी, अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल तथा अन्य दोनों युवकों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया। हादसे के बाद दोनों वाहनों को कुमारगंज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मूंगफली से लगा ट्रक बंगाल जा रहा था।

प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि मामले में भी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होते ही विधिक कार्रवाई कर दी जाएगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago