मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी बीकापुर,तारुन,व सीएचसी हैदरगंज का किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। आज 30/04/2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ओपीडी संचालन,औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के विभिन्न कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति,ऑपरेशन कक्ष में रखे इंस्ट्रूमेंट की जानकारी ली साथ ही चिकित्सालय में वार्डो की साफ सफाई पर अधीक्षक से विशेष ध्यान देने को कहा साथ ही वार्ड में उपस्थित मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलने के विषय में जानकारी ली।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पर प्रसव कक्ष का निरीक्षण सूक्ष्मता से किया साथ ही वार्डो को भी देखा एवं मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में पूछा। अभिलेखों के रख रखवा की जानकारी ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज पर ओपीडी संचालन,औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा के साथ प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। इसे बाद वार्ड को गहनता से देखा साफ सफाई पर विशेष रूप से जोर दिया।