gggggg - मुआवजा न मिलने पर किसानों का धरना, ज्ञापन सौंपा।

मुआवजा न मिलने पर किसानों का धरना, ज्ञापन सौंपा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुआवजा न मिलने पर किसानों का धरना, ज्ञापन सौंपा।

gggggg - मुआवजा न मिलने पर किसानों का धरना, ज्ञापन सौंपा।

अयोध्या।
अयोध्या अधिग्रहित भूमि के मुआवजे में देरी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान गांधी पार्क में एकत्र होकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि सरकारी योजनाओं के तहत उनकी भूमि का अधिग्रहण तो हो गया, लेकिन नियमानुसार मुआवजा अब तक नहीं मिला। बार-बार आश्वासन के बावजूद कार्रवाई न होने से किसान आर्थिक संकट में हैं।
जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि भूमि किसानों की जीवनरेखा है। यदि 15 दिनों में मुआवजा नहीं मिला, तो आंदोलन लखनऊ या दिल्ली में होगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि अधिग्रहित भूमि का न्यायोचित मुआवजा तत्काल दिया जाए, माझा बरहटा के गाटा संख्या 1052 के किसानों को शीघ्र भुगतान हो तथा छुट्टा जानवरों को गौशालाओं में भेजा जाए ताकि फसलों की सुरक्षा हो सके।
धरने में प्रदेश सचिव जगतपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, जिला महासचिव राम अभिलाष यादव, रामप्यारी धुरिया, राजरानी, नरेंद्र विश्वकर्मा, कालीदीन मौर्य, संतोषी मौर्य, राजमणि यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *