1765167579555 - मीरनघाट कार हादसा ,दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

मीरनघाट कार हादसा ,दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

मीरनघाट कार हादसा ,दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

1765167579555 - मीरनघाट कार हादसा ,दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना कैंट क्षेत्र के मीरनघाट में शनिवार/रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों छात्र रात में कार चलाना सीखने के लिए घर से निकले थे।

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर उद्यान विभाग के पास स्थित एक पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना में अक्षय सिंह 15 वर्ष (पुत्र) राकेश सिंह निवासी नाका हनुमानगढ़ी और फागुन विरमानी 18 वर्ष (पुत्र) रितेश विरमानी निवासी  रिकाबगंज की मौत हो गई। वहीं हर्ष नारायण अग्रहरि 18 वर्ष (पुत्र) उदय नारायण अग्रहरि निवासी देवनगर कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अक्षय और फागुन को मृत घोषित कर दिया। हर्ष की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।
मृतक अक्षय के पिता राकेश सिंह पेशे से पत्रकार हैं। हादसे की सूचना पर रिकाबगंज चौकी और बाद में पोस्टमार्टम हाउस में पत्रकारों की भारी भीड़ जुट गई। दोनों शवों का पंचनामा रिकाबगंज चौकी में होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *