
कोतवाली क्षेत्र के कोदैला में बहन की शादी के लिए आई बारात अर्धरात्रि को उस समय बैरंग लौट गई जब भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकती पाई गई। इस घटना के बाद खुशियों से झूम रहे बाराती और घरातियों में मातम छा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कोदैला निवासी रामकल्प कोरी की बेटी की बारात सोमवार रात आई थी। सायंकाल से रात्रि में करीब दो बजे तक शादी विवाह की रस्में पूरी की जा रही थी कि अचानक पता चला कि लड़की के भाई 30 वर्षीय विपिन कुमार कोरी पुत्र राम कल्प की शव घर से दूर बाग के किनारे एक पेड़ से लटकी है।
आग की तरह फैली यह खबर बारातियों और घरातियों की खुशी को मातम में बदल दिया। दुखद घटना के बाद देखते ही देखते एक-एक कर बाराती वापस चले गए। कोतवाल सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि वर पक्ष ने घटना के बाद जाने का निर्णय लिया।मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने बताया कि अधिकांश रस्म हो गई थी। वहीं पूरे परिवार में मातम छाया है। लड़की के परिवार वालों का कहना है कि शादी कैंसिल नहीं हुई है। बाद में कुछ रस्में पूरी कर विदायी की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More