जमीन के विवाद को लेकर पति-पत्नी की बुरी तरह पिटाई , मुकदमा दर्ज।

जमीन के विवाद को लेकर पति-पत्नी की बुरी तरह पिटाई , मुकदमा दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या ।

आबादी की जमीन के विवाद को लेकर पति-पत्नी की बुरी तरह पिटाई करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने गांव के ही विपक्षी पांच आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 308, 323, 427 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है।  कोतवाली क्षेत्र कोदयला गांव निवासी सुमन यादव पत्नी बृजेश कुमार यादव की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि 26 फरवरी रविवार दोपहर गांव के ही विपक्षी राम तीरथ, विवेक यादव , विकास यादव, विशाल यादव, निखिल यादव ने उसकी दीवाल को तोड़कर जमीन पर गिरा दिया। विरोध करने पर उनके पति बृजेश कुमार यादव को लाठी डंडा व लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। हमले में उनके पति गंभीर चोट लगने के चलते बेहोश हो गए। जब वह बीच-बचाव करने के लिए दौड़ी तो विपक्षीगणो ने उसे भी मारा पीटा। हल्ला गुहार मचाने पर आरोपी मौके से चले गए।हमले में घायल पति बृजेश कुमार यादव को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago