सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

महिला से मारपीट, जमीन हड़पने की साजिश, देवर और रिश्तेदारों ने पीटा, भागकर बचाई जान।

महिला से मारपीट, जमीन हड़पने की साजिश, देवर और रिश्तेदारों ने पीटा, भागकर बचाई जान।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के दरियापुर में एक विधवा महिला को उसके देवर और अन्य रिश्तेदारों ने बुरी तरह पीटा। जमीन हड़पने के लिए की गई इस मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता की पहचान अंजुम (30) वर्ष के रूप में हुई है। अंजुम की शादी दरियापुर निवासी शीबू (34) वर्ष से करीब 10 साल पहले हुई थी। छह महीने पहले करंट लगने से शीबू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। अंजुम की एक 8 वर्षीय बेटी भी है। शीबू के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

रविवार को देवर अफजल ने अपनी मां के साथ मिलकर अंजुम की पिटाई की। इसके बाद उनकी चाचियों और चाचा के बेटे उजैर ने भी लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता की केयरटेकर ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और शास्त्री नगर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

पीड़िता के भाई दानिश ने बताया कि एक दिन पहले भी आरोपियों ने उनकी बहन से मारपीट की थी। महिला थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी साजिश है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago