अयोध्या उत्तर प्रदेश

सुकन्या योजना का खाता खुलवाने के नाम पर ठगी।

सुकन्या योजना का खाता खुलवाने के नाम पर ठगी।

अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली अयोध्या के कनीगंज निवासी एक महिला ने सुकन्या योजना के तहत खाता खुलवाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
पीड़िता रेखा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गोल गप्पे का दुकान करती हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व उनकी दुकान पर अभिषेक पांडेय नाम का एक युवक आया और बताया कि वह सुकन्या योजना के तहत खाता खोलता है। इस पर उसने अपनी तीन बेटियों का खाता खुलवाने के लिए कहा। इस पर उसने उनके मोबाइल फोन लेकर कुछ किया। इसके बाद वह अकसर उनकी दुकान पर आता था व उनका फोन लेकर कुछ करता था। बताया कि कुछ दिन बाद वह अपने खाते से पैसा निकालने बैंक गई तो पता चला कि उनके खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। तब उन्हें पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है।

अयोध्या कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago