
अयोध्या में दामाद से विवाद होने पर सास ने फांसी लगा ली। घटना मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर नेवादा गांव में बुधवार की है। पुलिस को दी गई तहरीर में ससुर ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद बुधवार को बेटी कविता को विदा कराने आया था। रात में सास आरती से बेटी की विदाई को लेकर बहस हो गई। जिससे आहत होकर सास ने सुसाइड कर लिया।
घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ रुदौली व थाना प्रभारी मवई ने घटना की गहनता से छानबीन की। ग्राम रसूलपुर नेवादा निवासी राजू ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि रात में मेरी पत्नी आरती (38) वर्ष, और मेरे दामाद मिथुन के बीच पुत्री की विदाई को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनो के बीच काफी कहा सुनी और गाली गलौज हो गई। इसके बाद दामाद अपने घर चला गया। रात लगभग एक बजे के आस पास पत्नी का शव बड़ेर से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर सीओ रूदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी,प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी तथा पीआरवी 0931 के प्रभारी लाल चंद मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजनों ने महिला का शव उतार कर चारपाई पर लिटा दिया था।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More