महाशय परिवार ने 300 गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

BeautyPlus 20200102215717128 save - महाशय परिवार ने 300 गरीब व जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल✍नितेश सिंह कुमारगंज, अयोध्या

  • भीषण ठंड से राहत दिलाने के लिए समाजसेवियों ने गरीबों की मदद में हाथ बढ़ा दिए हैं। जिसके क्रम में मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सिधौना गांव में महाशय परिवार की ओर से क्षेत्र के 300 ग्रामीणों में कंबल वितरित किए गए।
  • सिधौना गांव में गुरुवार को समाजसेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा सिंह के आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण शिरोमणि पंडित राधिका प्रसाद पांडे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सिंह द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ ब्राह्मण जनों को अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।
  • कार्यक्रम में क्षेत्र के 300 गरीब निर्धन और असहाय महिलाओं में कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुणेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के हर संपन्न व्यक्ति को गरीब की सेवा में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद महाशय इंडस्ट्री के एमडी उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीब की सेवा से बड़ा कोई पुण्य इस पृथ्वी पर नहीं है।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधिका प्रसाद पांडे ने कहा कि गरीबों के हितार्थ महाशय परिवार ने एक अनूठी पहल की है। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिंह ने किया। इस पहल को क्षेत्र के सभी गांव में मौजूद संपन्न लोगों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।
  • कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेसी नेता कर्म राज यादव, सूर्यवंशम मिश्रा प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद तिवारी , विजय सिंह तीर्थराज सिंह धीरेंद्र कुमार सिंह सूर्यभान सिंह ग्राम प्रधान सीता राम अयोध्या तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी, सोमनाथ तिवारी, अभिनव सिंह, योगेंद्र, विश्वेंद्र सिंह व दीपक सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago