ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:43 PM IST

मध्यरात्रि में भी खुलेगा: अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी।

images 5 3 - मध्यरात्रि में भी खुलेगा अयोध्या का राम दरबार, जन्मभूमि में जलाभिषेक की तैयारी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीरामलला का दरबार मध्य रात्रि में भी खुलेगा। श्रीरामलला के दर्शन अभी सुबह 6:30 बजे से रात 10:00  बजे तक होते हैं। रात 10:00 बजे की शयन आरती के बाद मंदिर का पट बंद किया जाता है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मध्यरात्रि 12 बजे मनाया जाएगा इसलिए सोमवार को श्रीरामलला का दरबार मध्यरात्रि में भी खुलेगा। हालांकि इसमें भक्त शामिल नहीं हो पाएंगे। श्रीरामलला की पांचों आरती के लाइव प्रसारण का लाभ भक्तों को जल्द ही मिलेगा। इसके लिए दूरदर्शन परिसर में स्थायी उपकरण लगाने की तैयारी कर रहा है। सेटअप तैयार होते ही सुबह 4 बजे की मंगला आरती, सुबह 6 बजे की श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे की भोग आरती, शाम 7 बजे की संध्या आरती, रात 10 बजे की शयन आरती का लाइव प्रसारण होगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

 श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज कल मथुरा पहुंच गए हैं। सोमवार की मध्य रात्रि में वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि में ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक करेंगे। वेद मंत्रोच्चारों के बीच उनके सानिध्य में सोने और चांदी से जड़ित शंख से ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। संत महेंद्र दास ने बताया कि महंत नृत्यगोपाल दास 29 अगस्त तक मथुरा में प्रवास करेंगे।

पत्रकारों से बात करते नृत्य गोपाल दास ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर का निर्माण होगा। राम मंदिर के निर्माण में जितना समय और संघर्ष भक्तों को करना पड़ा, उतना इंतजार भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के लिए नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT