भूमि पर कब्जेदारी को लेकर युवक की लाठियों से पीट पीट कर हत्या

lathhhh - भूमि पर कब्जेदारी को लेकर युवक की लाठियों से पीट पीट कर हत्या 

✍ रिपोर्ट – रेहान खान, रुदौली (अयोध्या)

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चटकी लाठियां जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल व एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।जानकारी के अनुसार शुजागंज पुलिस चौकी के अंतर्गत मुश्काबाद गांव में सुबह लगभग आठ बजे सुखदेव वर्मा व सियाराम रावत के बीच विवादित भूमि पर पुआल रखने के लिए दोनों पक्ष में कहा सुनी होने लगी देखते ही देखते कहा सुनी खूनी खेल में बदल गई । जिसमें जमकर ईट पत्थर व लाठी डंडा और राड चले इस दौरान सुखदेव की पुत्री पूजा, लक्ष्मी सहित पुत्र दिलीप कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस से सभी को सी एच सी खैरनपुर रुदौली में उपचार के लिए भर्ती करा दिया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल दिलीप कुमार पुत्र सुखदेव (21)वर्ष की हालात चिंता जनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई ।सीओ धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि आबादी की भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिसका मुकदमा भी सुबह दर्ज कर लिया गया है।एक युवक को मारपीट के दौरान गंभीर चोटे आई जिसे सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।डॉक्टरों ने इलाज के दौरान हालात को नाजुक देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया था जहां उसकी मौत हो गयी।

Web Admin

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

7 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

11 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

20 hours ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

21 hours ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

1 day ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago