नही दिया जा सकता है डी जे बजने का परमीशन : एसडीएम रुदौली

  • नही दिया जा सकता है डी जे बजने का परमीशन
  • समाधान दिवस में बोले उप जिला मजिस्ट्रेट
IMG 20191116 WA0027 - नही दिया जा सकता है डी जे बजने का परमीशन : एसडीएम रुदौली✍नितेश सिंह मवई, अयोध्या
  • मवई थाना में शनिवार को उप जिला मजिस्ट्रेट रूदौली विपिन सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित दस मामले आये।
  • समाधान दिवस के मौके पर ग्राम नरौली के काशीराम पुत्र राम सागर ने उप जिला मजिस्ट्रेट विपिन सिंह को प्रार्थना पत्र देकर आगामी कुछ दिनों में घर पर होने वाली शादी के मौके पर डी जे बजाने के लिये परमीशन देने का अनुरोध किया इस पर उप जिलाधिकारी ने परमीशन देने से मना किया।
  • उप जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि किसी भी कीमत पर डी जे बजाने के लिये परमीशन नही दिया जा सकता है यह कोर्ट का आदेश यदि किसी ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है।
  • समाधान दिवस के मौके पर प्रभारी निरीक्षक मवई चन्द्रभान यादव ने उपस्थित राजस्व विभाग के कर्मचारियों से अपने अपने हल्के के उप निरीक्षकों तथा सिपाहियों का मोबाईल नम्बर जरूर रख लें ताकि जरुरत पड़ने पर समय से पुलिस मौके पर पहुँच जाये।
  • प्रभारी निरीक्षक चन्द्रभान यादव ने बताया कि शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दस मामले भूमि विवाद से सम्बन्धित आये थे जिसमें से एक का मौके पर निस्तारित कर दिया गया शेष मामलों को निस्तारित करने के लिये मौके पर पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम भेजी गयी है।
  • इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक बृजेश कुमार,लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सौरभ सिंह,एस एस आई राम नरेश वर्मा अनूप सिंह,विनय सिंह,,संजय यादव,लेखपाल राम लखन बृजनाथ दुबे,सत्यनारायण पाठक आदि लोग उपस्थित थे।
Web Admin

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

8 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

12 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

21 hours ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

21 hours ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

1 day ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago