
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में 29/10/2023 को खेले गए 29वें मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अपनी इस वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 6वीं जीत दर्ज की, और इस वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की दौड़ में सबसे आगे है। इस जीत के साथ भारत अब पाइंट टेबल पर टॉप पर है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 230 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रन, सूर्यकुमार यादव ने 49 रन, केएल राहुल 39 रन बनाए। विराट कोहली इस मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। शुभमन गिल 9 रन, और श्रेयस अय्यर 4 रन बनाए।
इंग्लैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, आदिल रशीद और क्रिस वोक्स को 2-2 विकेट लिए। मार्क वुड ने 1 विकेट लिए।
जीत के लिए 230 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। एक समय इंग्लैंड का स्कोर में बिना विकेट के 30 रन था। लेकिन उसके बाद भारत की घातक गेंदबाजी के सामने डिफेंडिंग चैंपियन 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए लिविंगस्टोन 26 रन बनाए ।
भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शमी ने 4 विकेट, बुमराह को 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ भारत अब 12 अंक के साथ पाइंट टेबल पर पहले नंबर पर पहुंच गई है जबकि इंग्लैंड की छठे मैच में यह पांचवीं हार थी और यह टीम लगभग सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More