अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामपथ पर चौतरफा चल रही खोदाई, उड़ रहे धूल से लोगों को हो रही परेशानी।

रामपथ पर चौतरफा चल रही खोदाई, उड़ रहे धूल से लोगों को हो रही परेशानी।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में निर्माणाधीन रामपथ पर निर्माण एजेंसी की ओर से बार-बार की जा रही खोदाई लोगों के लिए संकट बनी हुई है। शुक्रवार से फिर शुरू हुई खोदाई के कारण गुदड़ी बाजार चौराहे से आवाजाही ठप हो गई है। धूल-गुबार और खोदाई से निकली मिट्टी यातायात के लिए परेशानी बन गई है।

रविवार को गुदड़ी बाजार चौराहे पर चौतरफा खोदाई कर दी गई है। आलम यह हो गया है कि गुदड़ी बाजार चौराहा पूरी तरह से ब्लाक हो गया है। यहां से न नियावां और न ही अयोध्या की ओर जाया जा सकता है। बीच सड़क पर खोदाई के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

धूल गुबार की यह स्थिति है कि इधर से गुजरने के लिए लोगों को मास्क और गमछे का सहारा लेना पड़ रहा है। नियावां चौराहे से लेकर गुदड़ीबाजार और यहां से साहबगंज गंदा नाला तक फिर राह दुश्वार हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से मानीटरिंग के दावों के बीच लगातार बार-बार खोदाई जनमानस की समझ से परे है।

निर्माणाधीन रामपथ पर उठ रहे धूल के गुबार से लोगों की जान सांसत में है। इसी सड़क से रोजाना सैकड़ों बच्चे स्कूल जाते हैं उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को धूल के कारण तमाम दिक्कतें उठानी पड़ रही है। आसपास के घरों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago