
अवैध खनन को लेकर छापेमारी, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली सीज।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा शुक्रवार की रात अभियान चलाया गया। शिकायत मिलने पर जिला खनन अधिकारी दीपक सिंह द्वारा बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुहपी गांव के पास अवैध खनन को रात में छापेमारी करके खनन में लगी एक जेसीबी और एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया गया।
खनन विभाग के छापेमारी के दौरान रात में खनन में जुटे लोग मौके से फरार हो गए। पकड़ी गई जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली को खनन अधिकारी द्वारा बीकापुर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। बीकापुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि खनन विभाग द्वारा पकड़ी गई जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है।
जिला खनन अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि अवैध खनन किए जाने की सूचना पर रात में उनके द्वारा छापेमारी करके कार्यवाही की गई है। छापेमारी में जेसीबी पर 2 लाख तथा ट्रैक्टर ट्राली पर 25000 का जुर्माना किया गया है। पिछले कुछ दिनों से बीकापुर सहित जिले में कई जगहों पर रात में अवैध खनन का कार्य होने की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी की कार्यवाही से अवैध खनन में लगे लोगों में खलबली मची हुई है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More