ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:28 PM IST

भाजपा नेता ने सप्लायर: के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
भाजपा नेता ने सप्लायर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: भाजपा नेता ने सप्लायर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

भाजपा नेता ने सप्लायर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।

IMG 20240717 215855 334 - भाजपा नेता ने सप्लायर के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के नाका मुजफ्फरा निवासी भाजपा नेता अभय सिंह ने लखनऊ निवासी एक सप्लायर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सप्लायर पर ट्रकों में लगभग दो लाख 40 हजार रूपये का डीजल भरवा भुगतान न करने और अभद्रता व धमकी का आरोप है।

उसका कहना है कि प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित परोमा चौरे बाजार में अमर स्पीड प्वॉइंट के नाम से इण्डियन ऑयल कम्पनी का पेट्रोल पम्प है। लखनऊ के इंदिरानगर निवासी अजय सिंह मोरंग, गिट्टी के बड़े सप्लायर हैं। चार वर्षों से यह अपने ट्रकों में पंप से डीजल भरवाते थे। एक वर्ष से उन्होंने पंप से डीजल भरवाना बंद कर दिया और बकाया दो लाख 40 हजार 540 रूपये का भुगतान भी नहीं किया। तकादा पर हीलाहवाली की जाती रही। पूर्व में उन्होंने दो लाख रूपये का पूर्वांचल बैंक का चेक दिया था, जो खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण अस्वीकृत हो गया। भाजपा नेता का आरोप है कि 13 मार्च को उन्होंने फोनकर बकाया भुगतान को कहा तो अजय ने अभद्रता की और जान से हाथ धोने को धमकी दी।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

क्षेत्राधिकारी नगर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर नगर कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले की तहकीकात कराई जा रही है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT