ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह पहुंची जिला अस्पताल,घायल बच्चों का लिया हाल चाल,परिजनों से की मुलाकात हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह पहुंची जिला अस्पताल,घायल बच्चों का लिया हाल चाल,परिजनों से की मुलाकात हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन|

रूदौली_अयोध्या|

जिले के रूदौली विकास खण्ड के नरौली गांव निवासी घनश्याम लोधी का पुत्र बुधवार को बाइक से अपनी दो सगी बहनों को लेकर स्कूल जा रहा था जिसकी ट्रैक्टर ट्राला से जोरदार टक्कर हो गई थी जिसकी चपेट में आकर बालिका शालिनी की मौके पर ही मौत हो गई। भाई प्रदीप व बहन पूजा गम्भीर रुप से घायल हो गए थे जिन्हें सीएचसी के डाक्टरों ने गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां दोनो घायलों का इलाज चल रहा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही रूदौली ब्लाक प्रमुख श्रीमती शिल्पी सिंह ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों का हाल चाल लिया और प्रदीप व उसकी बहन पूजा का सीटी स्कैन व एक्सरे आदि करवाया।ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने जिला अस्पताल के डाक्टरों से इन घायल बच्चों का बेहतर इलाज करने को कहा। ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने अस्पताल में मौजूद घायल बच्चो के परिजनों से मुलाकात की और एक बच्ची की मौत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख खड़ी में हम आपके साथ है खड़े हैं।
ब्लाक प्रमुख ने परिजनों से कहा कि आप लोग किसी चीज के लिए परेशान न हों हम हर समय आप की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं और आप लोगों के साथ हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago