आरटीओ अधिकारियों द्वारा वाहनों में लगाए गए रिफ्लेक्टर

आरटीओ अधिकारियों द्वारा वाहनों में लगाए गए रिफ्लेक्टर|

अयोध्या|

बृहस्पतिवार को आर टी ओ अधिकारियों द्वारा चीनी मिल में वाहनों में लगाएं जा रहे रिफ्लेक्टर का औचक निरीक्षण कर कोहरे से बचाव के बारे में किसानों को शपथ दिलाई। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड इकाई रौजागांव के केन यार्ड में आर टी ओ प्रवर्तन रितू सिंह,ए आर टी ओ प्रवर्तन प्रवीण कुमार सिंह,यात्री कर अधिकारी संदीप चौधरी इकाई प्रमुख सुधीर कुमार एवं महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह तथा सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में गन्ने से लदी ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगाकर कोहरे से बचाव के बारे में किसानों को शपथ दिलाई गई साथ ही यातायात एवं सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों के बारे में आर टी ओ प्रवर्तन रितू सिंह के द्वारा जानकारी दी गई।
इस मौके पर इकाई प्रमुख सुधीर कुमार ने बताया कि पेराई सत्र 2022-23 में दिनांक 17 दिसंबर 2022 तक के क्रय किए गए गन्ने का गन्ना मूल्य 10.86 करोड़ रुपए का भुगतान दिनांक 22-12-2022 को कर दिया गया है तथा किसानों का गन्ना मूल्य सम्बंधित किसानों के बैंक खाते में भेज दिया गया है।इसी क्रम में महाप्रबंधक गन्ना इकबाल सिंह ने सभी किसानों से अनुरोध किया कि सभी किसान भाई चीनी मिल को साफ-सुथरा,जड़,मिट्टी,अगोला,पत्ती एवं हरा जूना रहित ताजा गन्ना आपूर्ति करें।
पर्ची का एस एम् एस आने पर ही गन्ने की कटाई करें साथ ही सभी किसानों से अपील की गई कि चीनी मिल द्वारा कोहरे को देखते हुए दुर्घटना से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर 24 घंटे लगाएं जा रहें हैं सभी किसान भाई अपने वाहनों में रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाए।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago