बीकापुर में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:नहाने के लिए उतरा था, गहरे पानी में पहुंच गया, निकलने की कोशिश की लेकिन असफल रहा

जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में तालाब में स्नान करने गया किशोर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के पातूपुर खास गांव निवासी दुर्गा प्रसाद शर्मा का बेटा अमन (15) गांव के पास स्थित तालाब किनारे गया था। उसके साथ गांव का ही उसका साथी कुंदन भी था। उसका साथी शौच के लिए दूसरी तरफ चला गया। इसी समय अमन नहाने के लिए तालाब में उतर गया।थोड़ी ही देर में वह गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। कुंदन ने देखा तो उसने बचाने के लिए तेज-तेज आवाज लगाना शुरू कर दिया। उधर अमन ने निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहा। जब तक लोग पहुंचकर उसे बचाते तब तक वह डूब गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमन को तालाब से बाहर निकाला और सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ अनुराग गुप्ता ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

21 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago