बीकापुर: मारपीट छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज ,तीन मनबढ़ लोगों ने महिला एवं युवती की जमकर की थी पिटाई

बीकापुर: मारपीट छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज ,तीन मनबढ़ लोगों ने महिला एवं युवती की जमकर की थी पिटाई !

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय खरगी गांव में दबंगों द्वारा दलित युवती को सरेे राह बर्बरता पूर्वक पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मामले में बीकापुर कोतवाली पुलिस द्वारा घटना के तुरंत बाद आरोपियोंं के विरुद्ध एफ आई आर न दर्ज किए जाने के बाद पीड़ित युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या का दरवाजा खटखटाया । जहां एसएसपी ने मामले को गंभीरता सेे लेते हुए आरोपी गणों केे विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किए जाने के आदेश बीकापुर कोतवाली पुलिस को दिए। जिसके आधार पर बीकापुर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध मारपीट, छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न की गंभीर आपराधिक धाराओं मेें मुकदमा दर्ज कर लिया है।हालांकि पुलिस भी मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सराय खरगी निवासी राम कपूर पासवान पुत्र स्वर्गीय राम अवतार पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया हैै कि उसकी पत्नी शोभा पासवान व पुत्री को गांव के ही अजय गौड़ पुत्र शिव दुलारे, श्याम बाबू सिंह पुत्र रूद्र भान सिंह एवं प्रिंस सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह ने बीते 4 जून व 14 जून को मारपीट अश्लीलता करते हुए सरेआम बेइज्जत करने का प्रयास किया था। इसके संबंध में पीड़ित महिला ने घटना दिनांक को ही थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया, परंतु आरोपी गणों के प्रभाव में आकर क्षेत्रीय पुलिस में कोई कार्यवाही नहीं की। जिसकेेे बाद उसने स्वयं अपनी पत्नी व पुत्री का मेडिकल कराया था। बीकापुर कोतवाली पुलिस से न्याय न मिलनेे के के बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का दरवाजा खटखटाया था जहां एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपियों के विरुद्धध एफआइआर दर्ज किए जानेे के आदेश बीकापुर कोतवाली पुलिस को दिए।
अंततः बीकापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों अजय गौड़ पुत्र शिव दुलारे, श्याम बाबू सिंह पुत्र रूद्र भान सिंह एवं प्रिंस सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह के विरुद्ध धारा 323, 354, 506 आईपीसी एवं दलित उत्पीड़न एक्ट की गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।v
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago