बीकापुर: पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में किया केस दर्ज

बीकापुर: पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में किया केस दर्ज

बीकापुर: कोतवाली क्षेत्र के परसुही निवासी युवक की बुरी तरह पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
गांव निवासी पीड़िता कोमल सिंह पत्नी सूर्य प्रकाश सिंह का आरोप है कि 31 जुलाई को सुबह करीब 7:30 बजे उनके पति सूर्य प्रकाश सिंह बाइक से घर वापस आ रहे थे। जैसे ही खड़ंजा मार्ग अपने खेत के पास पहुंचे वहां पहले से ही लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी लेकर बैठे आरोपियों द्वारा उनके पति को घेर कर हमला कर दिया गया। और बुरी तरह मारा पीटा जाने लगा। उनके पति द्वारा चीखने चिल्लाने पर उनकी सास नीलम सिंह और आसपास के लोग मौके पर बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन आरोपियों द्वारा बीच-बचाव कर रहे लोगों को भी गाली गलौज करते हुए भला बुरा कहा गया और धमकी दी गई। हमले में उनके पति का सिर फट गया। दाएं पैर का घुटना टूट गया एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई। आरोपियों द्वारा उनके पति की बाइक भी कुल्हाड़ी और ईट से क्षतिग्रस्त कर दी गई। आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई है और मौके चले गए। उनके पति सूर्य प्रकाश सिंह बेहोशी हालत में वहां पड़े रहे। जिन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी बीकापुर लाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी राज भवन, संजय, सुरेश कुमार, अवधेश कुमार, दुर्गेश कुमार एवं रामकेवल निवासी झाबर का पुरवा परसुही कोतवाली बीकापुर के विरुद्ध धारा 308, 325, 147, 148, 323, 504, 506 एवं 427 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत करके अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

9 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

9 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

10 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

12 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

17 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago