बीकापुर: दर्जन भर दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज▪️दुकान के सामने अतिक्रमण और सड़क क्षतिग्रस्त करने का आरोप।

============= कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर करीब एक दर्जन दुकानदारों के विरुद्ध धारा 383, 431 एवं प्रिवेंशन आफ डैमेज पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की चपेट में आने वालों में बीकापुर कस्बे के कई प्रतिष्ठित दुकानदार हैं। जिसमें कालीचरन मिष्ठान भंडार बीकापुर के संचालक विपिन पाल, कृष फास्ट फूड बीकापुर के संचालक सूबेदार निवासी तेंदुआ माफी नगर पंचायत बीकापुर, स्वाद रेस्टोरेंट एंड बेकर्स बीकापुर के संचालक प्रमोद कुमार, शिवम स्वीट एंड रेस्टोरेंट खजुरहट के संचालक शिवम मोदनवाल, सहित अन्य दुकानदार शामिल है। आरोप है कि उक्त दुकानदारों द्वारा जानबूझकर सड़क के किनारे तक अतिक्रमण किया गया है। और तमाम गाड़ियां खड़ी कराया जाता है। सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। तथा दुर्घटना की भी प्रबल संभावना बनी हुई है। बार बार-बार चेतावनी देने और मना करने के बावजूद भी मान नहीं रहे हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago