बीकापुर की सामुदायिक केंद्र हालत बहुत खराब इमरजेंसी के लिए कोई सेवा नहीं.सीएचसी बीकापुर में कई चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे,कुर्सियां खाली

बीकापुर की सामुदायिक केंद्र हालत बहुत खराब इमरजेंसी के लिए कोई सेवा नहीं.सीएचसी बीकापुर में कई चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे,कुर्सियां खाली !

एफआरयू का दर्जा प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में समय से ड्यूटी पर पहुंचने के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है।
बताया गया कि शासन द्वारा अस्पताल खुलने एवं ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। लेकिन गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक सीएचसी बीकापुर में कई चिकित्सक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। कुर्सियां खाली पड़ी थी। इमरजेंसी रूम प्रयोगशाला खुला हुआ था लेकिन कोई स्वास्थ कर्मी अंदर मौजूद नहीं मिला। रजिस्टर काउंटर और दवा वितरण कक्ष में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद मिले। कई मरीज और उनके तीमारदार ओपीडी हाल में भटकते नजर आए। सुबह 9:15 बजे दंत विभाग में दंत चिकित्सक डॉ अशोक वर्मा मौजूद मिले। जबकि अधीक्षक के कमरे का दरवाजा बंद मिला। अन्य ओपीडी के कमरे में भी चिकित्सकों की कुर्सी खाली मिली। आयुष्मान वार्ड में भी कोई नहीं मौजूद था। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा के कमरे में ताला बंद मिला। संविदा महिला चिकित्सक सबीना 9:25 पर अस्पताल ओपीडी में पहुंची तथा डॉ वेद प्रकाश 9:30 बजे अपने वाहन से अस्पताल पहुंचे। जबकि अस्पताल में करीब आधा दर्जन चिकित्सकों की तैनाती हुई है। क्षेत्र के निवासी जागरूक लोगों द्वारा प्रथम संदर्भन इकाई का दर्जा प्राप्त सीएचसी बीकापुर की बदहाली को दूर किए जाने की मांग की है।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

17 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago