बिहार के अध्यापक की गला रेत कर हत्या पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे काजी के पास खेत में बरामद हुआ शव

IMG 20190805 WA0012 - बिहार के अध्यापक की गला रेत कर हत्या पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे काजी के पास खेत में बरामद हुआ शवरुदौली, अयोध्या

पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह ग्राम पूरे काजी मजरे बाबूपुर के पास एक खेत में अधेड़ युवक का शव बरामद हुआ।सूचना पर पहुँची पटरंगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे काजी के नेशनल हाइवे से एक किलोमीटर दक्षिण दिशा में एक खेत में गला कटा हुआ शव बरामद हुआ है।घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही पहुँचे सीओ रूदौली डाक्टर धर्मेंद्र यादव,पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व हाइवे चौकी इंचार्ज दीपेंद्र विक्रम सिंह,एसआई अभिषेक त्रिपाठी दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।मृतक की जामा तलाशी से मोबाइल,डायरी व 280 रुपये पानी से भीगे मिले।मोबाइल से मिले नंबर से मृतक के बेटे राहुल से पता चला कि मृतक इंद्रदेव पुत्र भुनेश्वर पासवान 48 वर्ष निवासी ग्राम चैन सिंह पट्टी थाना सुपौल जिला सुपौल बिहार का रहने वाला है।राहुल ने बताया मेरे पिता अध्यापक है।
एसएसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वॉयर्ड व फील्ड यूनिट की टीम घटना स्थल पर पहुंची।जासूसी कुत्ते ने घटनास्थल से करीब चार सौ मीटर दक्षिण दिशा में भागा और एक बाग में रखी चारपाई के पास घूमकर रह गया।फील्ड यूनिट की टीम ने शव के पास से बरामद एक चाकू बेल्ट रुमाल का प्रिंट लिया।घटना स्थल से बरामद चाकू को देख पुलिस व फील्ड यूनिट की टीम ने आशंका जताई है कि शायद इसी चाकू से हत्यारों ने अध्यापक इंद्रदेव की गला रेतकर बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की है।लेकिन बिहार का रहने वाला ये अध्यापक यहां तक क्यों और कैसे पहुंचा ये बात भी अभी पुलिस व परिजनों के लिए पहेली ही बनी हुई है।इस सम्बन्ध में पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया घटना से जुड़े हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Web Admin

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

8 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

9 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

9 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

11 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

16 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago