जम्मू-कश्मीर के बाद पीओके पर अमित शाह ने दे दिया बड़ा बयान, अब क्या करेगा पाकिस्तान

20190806 171928 - जम्मू-कश्मीर के बाद पीओके पर अमित शाह ने दे दिया बड़ा बयान, अब क्या करेगा पाकिस्ताननई दिल्ली

राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल सोमवार को पास होने के बाद मंगलवार को लोकसभा में इस बिल पर चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निचले सदन में बिल का विरोध कर रही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर, भारत का अभिन्न अंग है। जब भी मैं जम्मू-कश्मीर कहता हूं तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन भी इसके अंदर आता है।

क्या कांग्रेस पीओके को भारत का हिस्सा नहीं मानती है। हम इसके लिए जान दे देंगे। लोकसभा में चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि हमारे एजेंडे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी शामिल है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि 1948 में कश्मीर का विलय का मामला संयुक्त राष्ट्र में पहुंचाया गया था।

उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है इसके बारे में कोई कानूनी विवाद नहीं है। अमित शाह ने कहा भारत के संविधान और जम्मू-कश्मीर के संविधान में पूरी स्पष्टता से लिखा हुआ है कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है।

Web Admin

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

15 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago