
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दिन रात जागकर जो जवाब अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में लिख रहे हैं। वह बिना किसी सुरक्षा के पैदल ही जिले तक भेजी जा रही हैं। बीकापुर शिक्षा क्षेत्र में मंगलवार को भारतीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल के गणित की परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद यहां के लिपिक दोपहर हाईवे पर कॉपियों के बंडल के साथ किसी वाहन का इंतजार करते नजर आए। उनके आसपास कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। ऐसे में जिस तरह वह कॉपियों को रखकर खड़े थे, उसे कोई भी वाहन चालक लेकर भाग सकता था। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि उनके साथ सुरक्षाकर्मी भेजा गया था। हो सकता है वह फोटो में नजर न आ रहा हो। हालांकि खींची गई तस्वीरों में सड़क क्रॉस करते समय भी विद्यालय लिपिक के साथ कोई सुरक्षा नजर नहीं आ रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More