अयोध्या में दर्दनाक हादसा, चार की मौत दो घायल

अयोध्या में दर्दनाक हादसा, चार की मौत दो घायल।

अयोध्या ।

अयोध्या जनपद में NH 27 हाइवे पर गुरुवार को दो बड़े हादसे हुए। पहली दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दूसरी में लखनऊ से जिला अस्पताल आ रहे तीन डाक्टर घायल हो गए। कोतवाली रुदौली के मुजफ्फरा के पास हुआ हादसे में एक बाइक सवार सेल्समैन स्थानीय लोगों को डिटर्जेंट पाउडर दिखा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप पलट गई। जिसमें एक महिला, एक युवती, एक बच्चा व सेल्समैन की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।   NH 27 हाईवे पर एक और हादसा हुआ। एक कार बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार 3 डॉक्टर व बाइक सवार युवक घायल हो गया। सीएचसी रुदौली से सभी घायल डाक्टरों को लखनऊ रेफर किया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार डाक्टर लखनऊ से अयोध्या जिला अस्पताल ड्यूटी करने आ रहे थे। घायलों में डॉ जयसिंह चौरसिया, डॉ विजय हरी आर्य, डॉ राजेश मिश्रा शामिल हैं। घायल डॉ जयसिंह चौरसिया की हालत गंभीर बताई गई है। यह दुर्घटना कोतवाली रुदौली के भेलसर के पास हुई। हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृत लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की हैं।  जनपद के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौके पर पहुंच कर घायलों को तत्काल मदद और बेहतर उपचार प्रदान कराएं। वहीं, NH 27 हाईवे पर एक और हादसा हुऐ। इसमें कार बाइक में टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर कार पलटी गई। 3 डॉक्टर व बाइक सवार युवक घायल हो गया है। CHC रुदौली से सभी डॉक्टरों को लखनऊ रेफर किया गया। सभी डॉक्टर लखनऊ से अयोध्या जिला अस्पताल ड्यूटी करने आ रहे थे। डॉ जयसिंह चौरसिया,डॉ विजय हरीआर्य, डॉ राजेश मिश्रा घायल, डॉ जयसिंह चौरसिया की हालत गंभीर, कोतवाली रुदौली के भेलसर के पास हादसा हुआ।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago