बार एसोसिएशन फैजाबाद के अध्यक्ष कालिका मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने रोड किया जाम,पुलिस से हुई तीखी झड़प

बार एसोसिएशन फैजाबाद के अध्यक्ष कालिका मिश्र के नेतृत्व में वकीलों ने रोड किया जाम,पुलिस से हुई तीखी झड़प

अयोध्या कालिका हवेली रेस्टोरेंट में साथी वकीलों से मारपीट के मामले को लेकर मंगलवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी के सामने सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच तीखी झड़प भी हुई। करीब एक घंटे तक चले जाम के दौरान कुछ वकीलों और नगर कोतवाल के बीच धींगामुश्ती भी हुई।
बीते दिनों लखनऊ रोड स्थित कालिका हवेली रेस्टोरेंट के कर्मियों और वकीलों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें एक अधिवक्ता को गंभीर चोटें आई थी। इसी को लेकर बुलाई गई सदन की आपात बैठक में चरणबद्ध आन्दोलन का ऐलान किया गया है।
जिसके तहत मंगलवार को भारी संख्या में वकील सड़क पर उतर आए और कचहरी के सामने सिविल लाइन सआदतगंज मार्ग जाम कर दिया। जाम के दौरान अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बिफरे वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसी बीच कुछ अधिवक्ता आवेशित हो गए और नगर कोतवाल से भिड़ गए। कुछ देर के लिए तो तनावपूर्ण स्थिति बन गई लेकिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्ताक्षेप के बाद वकील शांत हुए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्र के नेतृत्व में हुए जाम के दौरान आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। वकीलों के जाम को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। स्कूल से लौटने वाले बच्चे भी जाम में फंसे रहे।v
editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

2 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

4 days ago