प्रयागराज -उत्तर प्रदेश

बारात देख कर लौट रही छात्रा संग तीन युवकों ने किया गैंगरेप।

बारात देख कर लौट रही छात्रा संग तीन युवकों ने किया गैंगरेप।

प्रयागराज।

प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात देख कर लौट रही किशोरी से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला संज्ञान में आया है। देर रात घर लौटते समय सुनसान स्थान पर बाइक सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी भाग निकले। देर रात होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। घरवालों ने सुबह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  हंडिया इलाके की एक युवती कक्षा 11 की छात्रा है। गांव में रविवार की रात एक बरात आई थी। किशोरी बरात देखने के लिए गई थी और रात में घर लौट रही थी। आरोपी है कि रास्ते में सूनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव ने उसे दबोच लिया। चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पास के झाड़ियों में ले जाकर मनमानी की।

सुबह घर वालों के साथ हंडिया थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago