सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

बदमाश ने दो युवकों को मारी गोली, डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण की मौत।

बदमाश ने दो युवकों को मारी गोली, डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण की मौत।

सुल्तानपुर।

सुलतानपुर जिले में रविवार शाम बाइक सवार बदमाश ने दरियापुर तिराहे के पास दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। वारदात में डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड में जमानत पर आए, आरोपी विजय नारायण सिंह की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक घायल है, जिसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना पर एसपी सोमेन वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

कोतवाली नगर के दरियापुर तिराहे के पास स्थित होटल पल्लवी के पास रविवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई, जब बाइक सवार बदमाश ने दो युवकों को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गया। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के साथ एसपी सोमेन वर्मा, एएसपी, सीओ सिटी, नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कोतवाली नगर के नारायणपुर निवासी विजय नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल शास्त्री नगर निवासी अनुज शर्मा को राजकीय मेडिकल कॉलेज में फस्ट ऐड देकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि मृतक विजय नारायण सिंह बीते सितंबर में हुए, डॉ घनश्याम तिवारी हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था, जिसे हाल ही में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

वहीं इस पूरे घटना क्रम में एसपी ने बताया कि बदमाश और मृतक सभी एक साथ बैठ कर पार्टी कर रहे थे। उसी में कहासुनी के दौरान गोली चली है। शुरुआती जांच में बिजनेस को लेकर विवाद सामने आया है। हमने खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं, जो जल्द खुलासा करेंगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago