
नववर्ष चेतना समिति 8 अप्रैल से दो दिवसीय कार्यक्रम का करेगी आयोजन।
अयोध्या।
अयोध्या भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा पूरे विश्व में व्याप्त हो सके और भारतीय नव वर्ष की की चेतना जन जन तक पहुंचाई जा सके। इसके लिए 2018 में नव वर्ष चेतना समिति का गठन किया गया। समिति के संरक्षक तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सिविल लाइन स्थित आवास पर पत्रकार वार्ता दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नव वर्ष चेतना समिति का गठन भारतीय नववर्ष के प्रचार प्रसार के लिए किया गया है। जो निरंतर कार्य कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लोग नव संवत्सर को जानने भी लगे है। हम सबको इसमें और गति प्रदान करने की आवश्यकता है। इस वर्ष समिति दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
नववर्ष चेतना समिति के इस वर्ष के कार्यक्रम के संयोजक डॉ जन्मेजय त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में सूर्यकुण्ड पर 8 अप्रैल को शाम 6 बजे दीपोत्सव एवं लेजर शो का कार्यक्रम होना है इसके संयोजक सर्वज्ञ सिंह है। 9 अप्रैल प्रातः चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत 2081 के दिन प्रातः 5ः30 पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का कार्यक्रम इसके संयोजक बालेंद्र सिंह तथा सायं काल 6 बजे सांस्कृतिक संध्या का कार्यक्रम चौक घंटाघर पर आयोजित किया गया है। इसके संयोजक ब्रजमोहन तिवारी है। मौके पर प्रमुख रूप से इंजीनियर रवि तिवारी, गत वर्ष के कार्यक्रम संयोजक प्रवीण दुबे, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश पासवान, चंद्रशेखर त्रिपाठी, अनुजेंद्र त्रिपाठी, श्रीनिवास शास्त्री बृजेंद्र दुबे, डॉ आभा सिंह, सरिता सिंह, डॉ अनामिका त्रिपाठी उपस्थित रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More