बढ़ता जा रहा है डेंगू का डंक।

बढ़ता जा रहा है डेंगू का डंक।

अयोध्या। जिले में डेंगू के 17 और मरीज बढ़ गए हैं अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है ।अभी तक सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है,सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल लिया अस्पताल में मिल रही सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी मंजुला आनंद ने बताया कि संक्रमण तो पढ़ रहा है, लेकिन रिकवरी भी तेजी से हो रही है मरीज इसे लेकर सतर्क रहें तो और भी आसानी होगी लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें। 3 दिन तक लगातार बुखार आने पर नजदीकी के अस्पताल में जाकर जांच कराएं मालूम रहे कि पिछले एक पखवाड़े से जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते 14 अक्टूबर को मिले स्वस्थ विभाग के आंकड़े के अनुसार मरीजों की संख्या 180 थी जो 16 अक्टूबर को 196 हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों से 102 व शहरी क्षेत्रों से 94 मरीज शामिल हैं स्वास्थ्य विभाग ने इसमें से 96 मरीजों के घर तक पहुंच कर बचाव कार्य को संपन्न कराने का दावा किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले में एक भी मरीज की मौत डेंगू की वजह से नहीं हुई है।

 

editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 day ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago