फलफूल रहा नशे का अवैध कारोबार।

सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में स्मैक, हेरोइन, गांजा जैसे नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहा है। युवा व किशोर इसका सेवन कर अपना भविष्य तबाह कर रहे हैं। कुछ स्कूल-कालेजों के सामने सुबह से ही गिरोह के सदस्य मंडराने लगते हैं, जो छात्रों को निशाना बनाते हैं। इसके कारण लगातार घटनाएं भी हो रही हैं। इसके बावजूद पुलिस या आबकारी विभाग प्रभावी कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक की भूमिका में है।

कस्बा निवासी देवनारायन, विपुल, रमाशंकर, शंभू बताते हैं कि नशे की पुड़िया 50 से लेकर 200 व 500 रुपये में अलग-अलग मात्राओं में कारोबारी बेचते हैं।
थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि नशे के कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है। जो भी घटनाएं प्रकाश में आती हैं, उनमें त्वरित कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।