अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

फर्जी वाडे का हुआ खुलासा, ग्राम सचिव पर एफआईआर व लेखपाल को किया गया निलंबित।

फर्जी वाडे का हुआ खुलासा, ग्राम सचिव पर एफआईआर व लेखपाल को किया गया निलंबित।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जिले में सोशल मीडिया पर “परिवार रजिस्टर नकल में किसी दूसरे परिवार के सदस्य को परिवार रजिस्टर नकल में नाम जोड़कर फर्जीवाड़ा किए जाने की खबर वायरल होने पर मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तत्काल खबर का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी टांडा को जांच अधिकारी नामित कर मामले को यथाशीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिया गया।

उप जिलाधिकारी टांडा सचिन यादव द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पूरे मामले की जांच की गई। उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत नसीराबाद के परिवार रजिस्टर नकल मे किसी दूसरे परिवार के सदस्य को परिवार रजिस्टर नकल मे नाम जोडे जाने के फर्जीवाडे में बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के श्री राम विलास (पुत्र) हंसराज का नाम अलग से अंकित किया हुआ प्रतीत हो रहा है,जो कि उत्तर प्रदेश (उ० प्र०) पंचायतराज (कुटुम्ब रजिस्टरों का अनुरक्षण) नियमावली, 1970 का उल्लघंन है। तत्क्रम मे सचिव ग्राम पंचायत द्वारा अपने स्पष्टीकरण मे यह उल्लेख किया गया है कि उनके द्वारा कोई भी नाम का अंकन नही किया गया है। ग्राम पंचायत नसीराबाद के परिवार रजिस्टर मे बाहरी व्यक्ति का नाम किस कर्मचारी द्वारा अंकन किया गया है यह स्पष्ट नही हो पा रहा है। तत्क्रम मे वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती पूजा चौरसिया एंव विगत (5 वर्षो के तक के) कार्यकाल मे तैनात सचिवों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।उक्त के संबंध में उप जिलाधिकारी द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए पूजा चौरसिया ग्राम पंचायत सचिव व विगत 5 वर्षों के कार्यकाल में तैनात ग्राम पंचायत सचिव नसीराबाद के खिलाफ धारा 419 – 20 में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

ग्राम नसीराबाद परगना विड़हर तहसील टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर की खतौनी (संलग्न) फसली वर्ष-1427-1432 के खाता संख्या-145 की गाटा संख्या-319/ 1.2280हेक्ट व खाता संख्या-88 की गाटा संख्या-380/0.9800हेक्ट पर वरासत का आदेश खतौनी में दर्ज अभिलेख है, जिसमें उल्लिखित “1430 फसली आदे०श्री०रा०नि० मुण्डेरा आ0सं02023417800907001700/02.06.2023 को आदेश हुआ कि खाता संख्या-145, 88 पर मृतक भोभल (पुत्र) पराग के स्थान पर रामविलास यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी ग्राम हाफिजपुर लंगड़ी का नाम बतौर वारिस दर्ज हो र०क0 09.06.2023” का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर स्पष्ट होता है कि मृतक भोभल (पुत्र) पराग के स्थान पर रामविलास यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी ग्राम हाफिजपुर लंगड़ी अंकित है। मृतक के नाम व रामविलास यादव के पिता के नाम में भिन्नता है। इससे स्पष्ट है कि रामविलास यादव मृतक का पुत्र नही है। ऐसी दशा में लेखपाल व राजस्व निरीक्षण द्वारा उक्त प्रकरण (विवादित वरासत) को न्यायालय में प्रेषित न कर वरासत कर दी गई है। जिसमें अभिषेक यादव लेखपाल नसीराबाद व दिनेश कुमार पांडे राजस्व निरीक्षक क्षेत्र मुंडेरा प्रथम दृश्टया दोषी प्रतीत हैं।

इस प्रकार उप जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल को निलंबित करते हुए तहसील टांडा से संबद्ध किया गया है। साथ ही साथ संबंधित राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार पांडे क्षेत्र मुंडेरा के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा की गई।तहसीलदार को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से ज़मीन के वरासत को निरस्त कर न्यायालय में अन्तर्गत धारा 34 उ.प्र. राजस्व संहिता 2006 के तहत कार्यवाही करे।

editor

Recent Posts

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

15 hours ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

1 day ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

1 day ago

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर।

कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 day ago

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली।

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More

1 day ago

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे : विनय कटियार।

चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More

1 day ago