
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन किन्नर समाज भी देश भर में उत्सव मनाएगा। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामरथ यात्रा भी निकाली जाएगी। यह जानकारी रविवार को उज्जैन से अयोध्या पहुंची जूना अखाड़ा किन्नर समाज की महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरी ने दी। इस दौरान उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि व हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन पूजन भी किया।
उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में किन्नर समाज को भी आमंत्रित किया गया है। प्रभु श्रीराम एक बार फिर अयोध्या आ रहे हैं, इसी खुशी में देश भर में रामरथ यात्रा निकाली जाएगी। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान के साथ रामलीला का मंचन भी होगा। उन्होंने बताया कि यहां हमारे समाज का एक अखाड़ा है, यहां पर प्रतिदिन पूजा-पाठ होता है। जूना अखाड़ा गुजरात से आई भैरवी नंद गिरी ने कहा कि अयोध्या ही नहीं पूरे देश में दिवाली जैसा आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर में ही श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा नहीं होगी बल्कि हर घर में राम विराजेंगे और हर घर में दिवाली मनाई जाएगी।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More