
बाराबंकी- अयोध्या कैण्ट- अकबरपुर- जफराबाद रेल खंड मार्ग दोहरीकरण की वजह से कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये ट्रेने अयोध्या होकर नहीं जाएगी, बल्कि परिवर्तित मार्ग से जाएगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मनकापुर- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस एवं मनकापुर- अयोध्या एक्सप्रेस आठ से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा सुल्तानपुर होकर जाने वाली ट्रेनों में आठ व 10 जनवरी को टाटा- अमृतसर जलियांवाला बाग, 11 जनवरी को दुर्ग- नौतनवा एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा सात व नौ जनवरी को लोकमान्य तिलक तुलसी एक्सप्रेस सुल्तानपुर तक की आएगी और यहां से रवाना भी होगी। आठ जनवरी को अयोध्या कैंट लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सुल्तानपुर तक आएगी। मनवर संगम एक्सप्रेस आठ, नौ, 10 व 12 फरवरी को ईंधन के लिए अयोध्या कैंट तक आएगी। अयोध्या कैंट – प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आठ से 13 जनवरी तक मसौधा तक आएगी
भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More
थाना समाधान दिवस पर दिखा मतदाता पुनरीक्षण अभियान का असर, लेखपालों की गैरमौजूदगी से अटके… Read More
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More